फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कार गड्ढे में पलटी...लापरवाह ट्रक चालक की वजह से हुआ हादसा, पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया

मैनपुरी-किशनी मार्ग पर गांव मुकुटपुर के समीप फौजी ढाबा के सामने आगे चल रहे ट्र्क चालक के द्वारा ट्रक को आचानक पूरे मार्ग पर लहराने के चलते ईको कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरकर पलट गई। कार के पलटने से कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया है। बृहस्पतिवार को एलाऊ थाना क्षेत्र के रतनपुर बरा निवासी चालक आशीष कुमार पुत्र सतेंद्र कुमार अपनी ईको कार से अपनी दादी महरानी पत्नी दुर्जन सिंह को परिवार सहित दवा दिलाने इटावा जनपद के उमरैन जा रहा था।थाना क्षेत्र के मैनपुरी मार्ग पर फौजी ढाबा के सामने अचानक आगे चल रहे चालक ने ट्र्क को पूरे मार्ग पर लहरा दिया।जिससे पीछे से ट्रक को ओवरटेक कर रही रही ईको कार अनियंत्रित होकर किनारे गड्ढे में जा गिरी जिसमे तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया। घायल महरानी,नौरतन सिंह दुर्जन सिंह को सीएचसी पर उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अब पुलिस लापरवाह ट्रक व उसके चालक को तलाशने में लग गयी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें