मैनपुरी के भोगांव में फर्रुखाबाद से शुक्रवार सुबह अगवा की गई एक आठ वर्षीय बालिका का शव शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव देवीपुर स्थित खेत में पड़ा मिला। बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया गया है। सूचना पर एसपी गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे और जांच की। फर्रुखाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।