मैनपुरी के करहल में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत ) के कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष गणेशचंद्र राजपूत के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। बीडीओ के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एडीओ को दिया। ब्लॉक अध्यक्ष गणेशचंद्र राजपूत ने आवारा गोवंशों को पकड़कर गौशाला भेजे जाने, पात्रों को पेंशन दिए जाने, जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र समय से बनाए जाने की मांग की। साथ ही ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिवों को सप्ताह में एक दिन ग्राम पंचायत में बने सचिवालय में उपस्थित दर्ज कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर रामप्रताप सिंह, अनुज प्रताप यादव, भुवनेश राजपूत, रामलखन, राजेंद्र कुमार, नत्थू सिंह मौजूद रहे।