हाथरस में सत्संग में भगदड़ के बाद 121 लोगों की मौत के बाद एक तरफ लोगों में बाबा साकार हरि के प्रति आक्रोश है। वहीं दूसरी तरफ बाबा के भक्त उनका पक्ष ले रहे हैं। बाबा इस समय मैनपुरी जिले के बिछवां स्थित आश्रम में बताए जा रहे हैं। गुरुवार को भक्त उनके आश्रम के सामन पहुंच गए। यहां हंगामा करने लगे। पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है। इस पर भी मानने को तैयार नहीं थे।