फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी उपचुनाव: शिवपाल के 'शिष्य' रघुराज सिंह शाक्य ने बढ़ा दी डिंपल यादव की राह मुश्किल

Thu, 17 Nov 2022 04:37 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने डिंपल यादव के सामने सपा के पूर्व सांसद और विधायक रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दिया है। रघुराज को अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव का बेहद करीबी माना जाता था। क्योंकि, फरवरी तक वह शिवपाल यादव की पार्टी में ही थे। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान शिवपाल और अखिलेश में समझौता होने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। वहीं, बीजेपी ने अब जिस रघुराज शाक्य को डिंपल यादव के खिलाफ मैनपुरी में उम्मीदवार बनाया है, उनकी शिवपाल से इतनी करीबी रही है कि मैनपुरी का चुनाव अब इकतरफा नहीं रह गया है। कहा जा रहा है कि, रघुराज शाक्य मैनपुरी में डिंपल यादव के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं? बीजेपी ने रघुराज को प्रत्याशी बनाकर एक तीर से दो निशाने साधे हैं। पार्टी का मानना है कि शिवपाल की सपा से दूरियां और रघुराज से नजदीकियां चुनाव में बड़ा फायदा पहुंचा सकती हैं। रघुराज अब जिस पिच पर बल्लेबाजी करेंगे वह भी सपा में रहते तैयार की हुई है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें