मैनपुरी लोकसभा सीट पर एक बार फिर सपा ने अपना परचम लहरा दिया है... सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गढ़ में एक बार फिर से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा... बता दें कि मुलायम सिंह की विरासत को संभालने में बहू डिंपल यादव कामयाब हो चुकी हैं... डिंपल यादव ने मैनपुरी में जीत हासिल कर ली है... डिंपल यादव को 5 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 3 लाख से कम वोट हासिल हुए हैं... डिंपल यादव ने करीब 2 लाख 80 हजार से ज्यादा वोटों से रघुराज शाक्य को मात दी है... वहीं डिंपल यादव की जीत को शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि कहा है। बता दें कि सपा और भाजपा के अलावा अन्य चार प्रत्याशी भी लोकसभा उपचुनाव के मैदान में थे... इसमें भारतीय कृषक दल के प्रमोद यादव, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह धनगर के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा देवी और सुरेश चंद्र शामिल हैं...