फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

ब्लॉक पनवाड़ी के दुलारा गांव में बर्मा नदी पर बना पुल महीनों से क्षतिग्रस्त होने के बाद भी दुरुस्त न कराए जाने से मंगलवार को नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर पर आए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुल के पास कटीली झाड़ियां रखकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंचे थानाध्यक्ष से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। बाद में नायब तहसीलदार के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खुल सका। तब आवागमन बहाल हुआ। दुलारा गांव में बर्मा नदी पर बना पुल छह माह पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पुल से दादरी, घटेरा, भुजपुरा, गड़ोरा आदि गांवोंं के ग्रामीणों का आवागमन होता है। पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे लेकिन पुल को दुरुस्त नहीं कराया गया। इससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी है। पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणोंं ने पुल के पास जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महोबकंठ विनोद कुमार सरोज मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण अजय, घासीराम, गनेश, लाल सिंह, अरविंद, राजकुमार, रोहित, सुनील आदि का कहना है कि थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी कि उनके पास सभी की सूची है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इससे ग्रामीण भड़क गए। बाद में नायब तहसीलदार मुकुल कुमार ने ग्रामीणों को समझाकर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। तब दो घंटे बाद जाम खुल सका। नायब तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने किसी प्रकार की कोई अभद्रता नहीं की। वह तहसीलदार के साथ मौके पर जाम खुलवाने गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें