फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रदेश सचिव बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, बढ़ रहे अपराध

समाजवादी पार्टी की पीडीए जनसंवाद यात्रा मंगलवार को महोबा आई। सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली और प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटनाओं का भी जिक्र किया। कहा कि महोबा में मजदूरों व युवाओं का पलायन बढ़ा है। किसान खाद के लिए परेशान रहे। उन्होंने मंत्री संजय निषाद पर आरोप लगाया कि उनके दबाव में एक कार्यकर्ता ने आत्महत्या कर ली और सरकार मंत्री को बचाने में लगी है। प्रदेश सचिव ने मिल्कीपुर चुनाव परिणाम को लोकतंत्र की हत्या बताया। कहा कि मिल्कीपुर में जहां समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ी रही थीं वहीं भाजपा की ओर से प्रशासन चुनाव लड़ रहा था। प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। कोई भी प्रतियोगी परीक्षा पूर्ण रूप से संपन्न नहीं हो सकी। दावा किया कि वर्ष 2027 में सपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, मनीष सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें