फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: शराब के नशे में गर्भवती पत्नी की हसिया से हत्या, मासूम बेटे की गवाही से खुला राज

पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बिजरारी गांव में शनिवार देर रात शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी की हसिया से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों और पांच वर्षीय बेटे की गवाही के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार बिजरारी गांव निवासी हनीफ अपनी पत्नी मनीषा मंसूरी (25) और दो बच्चों के साथ रहता था। शनिवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। विरोध करने पर उसने घर में रखे धारदार हसिया से पत्नी पर कई वार कर दिए। सिर और गर्दन पर गंभीर चोट लगने से मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई। वह आठ माह की गर्भवती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें