महोबा जिले की एक गोशाला में गोवंश के मृत होने पर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांधकर घसीटे जाने का मामला सामने आया है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत सुगिरा का बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।