महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव में खेत पर बने मकान में रह रहे वृद्ध किसान की हत्या की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। छोटे बेटे ने ही जमीन के लालच में पिता की ईंट से कूंचकर हत्या की थी। अमर उजाला ने घटना वाले दिन ही बेटे पर हत्या का शक होने की आशंका जताई थी, वहसही निकली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।