फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में बदमाशों ने सीएससी संचालक से दो लाख रुपये व चेन लूटी

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर छतेसर गांव के पास बुधवार को दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार सीएससी संचालक को तमंचे के बल पर लूट लिया। दो लाख रुपये व सोने की चेन लूट ले गए। सूचना मिलते ही एसपी, अपर एसपी और सीओ ने घटनास्थल की जांच कर पीड़ित से जानकारी ली। लूटपाट की घटना के खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की हैं। थाना पनवाड़ी के किल्हौआ गांव निवासी जयप्रकाश उर्फ जयहिंद महोबा रोड पर तिगैला के पास जनसेवा केंद्र चलाता है। बुधवार की दोपहर एक बजे वह बैंक में रुपये जमा करने और एक खाता खुलवाने बाइक से महोबा आ रहा था। तभी हाईवे पर छतेसर पुल के पास कार सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा लगाया तो दूसरे ने दो लाख रुपये से भरा बैग और गले से सोने की जंजीर छीन ली। बाद में दोनों आरोपी कुलपहाड़ की ओर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि कार में नंबर प्लेट नहीं थी। लुटे-पिटे पीड़ित ने घटना की सूचना परिजनों को दी। शाम को पीड़ित थाने पहुंचा और पूरी घटना बताई। अपर एसपी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें