फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में 47 चौकीदारों को मिली साइकिल, खिले चेहरे

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर शहर के पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के 47 चौकीदारों को नई साइकिल वितरित की गईं। साइकिल पाकर चौकीदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने चौकीदारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कहा कि गांव में चौकीदार की सक्रियता अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सभी चौकीदार बीट पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी के संपर्क में रहें और अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखें। इसके बाद एडीएम रामप्रकाश, अपर एसपी ने चौकीदारों को साइकिलें सौंपी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें