भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष रामअशीष के नेतृत्व में किसान पदाधिकारियों ने रैली निकाली और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामअशीष ने कहा भारत-अमेरिका के बीच हुए अंतरिम कृषि व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को तत्काल रद्द करने की मांग की गई है।