जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु समिति एवं औद्योगिक इकाइ की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।