जिले से दिल्ली विधानसभा चुनाव ड्यूटी में जाने वाले 120 होमगार्ड्स की ब्रीफिंग की गई। तीन बसों में बैठाकर महराजगंज बस डिपो से एक बजे हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना किया गया। इनकी ड्यूटी साउथ ईस्ट दिल्ली,सरिता विहार में लगाई जाएगी। ये होमगार्ड जवान 5 फरवरी को होनेवाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के बाद 6 फरवरी को वापसी करेंगे।