निचलौल थाना क्षेत्र के अरदौना गांव में हाइटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से मवेशियों के बाड़े में आग पकड़ ली। आग तेज धूप और पछुआ हवा के चलते कुछ ही देर में विकराल रुप ले ली। वही ग्रामीण आग पर जब तक काबू पाने का प्रयास करते तब तक आग की चपेट में आने से वाहन समेत चार मवेश जल गए। जबकि मौके पर एक मवेशी की मौत हो गई।