सिसवा नगरपालिका स्थित चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। प्रबंध तंत्र की ओर से भौतिक विज्ञान के शिक्षक को स्कूल से निकाले जाने की सूचना पर छात्र आक्रोशित हो गए। छात्रों ने प्रिंसिपल कार्यालय, स्कूल बस, व प्रिंसिपल की कार में जमकर तोड़फोड़ किया। एक घंटे बाद पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।