फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व मे विलीन हो गया सिसवा का राहुल

कस्बे के इंद्रानगर वार्ड असमन छपरा निवासी युवा वैज्ञानिक राहुल के लखनऊ के नोवाटेल होटल के कमरे मे रहस्यमयी मौत के बाद बुधवार की देर रात उनका शव उनके पैतृक निवास पर पहुंचा और वृहस्पतिवार को बेलवां के खेखड़ा घाट पर उनके पिता ने मुखाग्नि दे कर अंतिम संस्कार किया। युवा वैज्ञानिक और ड्रोन मैन के नाम से प्रसिद्ध राहुल सिंह का बेलवा खेखड़ा घाट पर पिता संजय सिंह ने मुखाग्नि दे कर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान क्षेत्र जनप्रतिनिधियों व लोगों ने अंतिम विदाई दी। मंगलवार को लखनऊ के नोवाटेल होटल मे संदिग्ध परिस्थितियों मे राहुल का शव मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को वीडियो कैमरे के निगरानी मे पोस्टमार्टम कराई इसके बाद शव को पिता संजय सिंह भाई रोहित सिंह और अन्य परिजनों ने देर रात को इंद्रानगर वार्ड असमन छपरा पहुंचे। जहां भारी संख्या मे क्षेत्र के लोग राहुल के आवास पर इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें