पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में धान की फसल काट रहे किसान ने खेत में विशालकाय अजगर देखकर चिल्ला दिया। देखते ही देखते इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीण दूर से तमाशा देखने लगे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने करीब 10 फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू कर लिया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने प्रकृति संरक्षण के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। अजगर को पनियरा स्थित जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।