सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। अधीक्षक व डिप्टी सीएमओ डॉ. के.पी. सिंह ने कार्यक्रम का अनुश्रवण किया। इस दौरान डॉ. पुनीता शर्मा द्वारा 11 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। स्टाफ नर्स बबीता भारती ने पंजीकरण, ब्लड प्रेशर, वजन, लंबाई आदि जांच पूरी कीं। सभी जांचों का उद्देश्य गर्भकाल में होने वाली जोखिमों का समय पर पता लगाना है। काउंसलर सरोज सिंह ने पौष्टिक भोजन में हरी साग के उपयोग, साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली पर काउंसलिंग की। गर्भावस्था में हर महीने के 1, 9, 16 और 24 तारीख को चार जांच अनिवार्य बताई गईं।