मथुरानगर के फुलवरिया निवासी अरविंद चौधरी की मौत का राज रविवार को पुलिस ने खोल दिया। अरविंद की मौत हत्या से नही हादसे में हुई थी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को भी बरामद कर लिया है। हादसे में मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो थाना परिसर में हंगामा करने लगे। सुरक्षा को लेकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी।