हमारा तिरंगा राष्ट्रीय गौरव, साहस, शौर्य और अभिमान का प्रतीक है। इसे देखकर प्रत्येक देशवासी का हृदय देशभक्ति के भाव से भर जाता है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में कही। पंडित दीन दयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।