निचलौल तहसील में दो निलंबित अनुसेवकों काशी प्रसाद और चंद्रप्रकाश की ड्यूटी बदलने का मामला चर्चा में है। कभी अधिकारियों की गाड़ी चलाने और अन्य कार्यों में सहयोग करने वाले दोनों कर्मचारी बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी के पास सफाई करते नजर आए। काशी प्रसाद वर्ष 1992 और चंद्रप्रकाश वर्ष 2000 से तैनात हैं। दोनों क्रमशः 21 अक्तूबर और 14 सितंबर से निलंबित हैं।