केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं को उच्चीकृत और अत्यधिक करते हुए कॉर्पोरेट विंग की शुरुआत हुई है। इसके माध्यम से हृदय रोग विभाग, न्यूरो सर्जरी एवं न्यूरो मेडिसिन विभाग, फ़ीटल मेडिसिन विभाग, गैस्ट्रोलॉजी विभाग, यूरोलॉजी विभाग सहित विभिन्न उच्चीकृत की सुविधाओं से युक्त विभागों में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। बृहस्पतिवार को मेडिकल कालेज में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सुविधा का शुभारंभ किया।