महराजगंज के दीपावली के अवसर पर महाराजगंज पुलिस प्रशासन ने उत्सव को साझा करते हुए एक प्रेरणादायक पहल की। थाना भिटौली और कोतवाली में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने स्वयं पहुंचकर लोगों को दीपावली के उपहार और शुभकामनाएं दीं। इस पहल के माध्यम से महराजगंज पुलिस प्रशासन ने दिवाली को सिर्फ एक त्यौहार ही नहीं, बल्कि खुशियों को साझा करने का एक अवसर बनाया, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। क्षेत्राधिकारी फरेंन्दा अनिरुद्ध पटेल और थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह ने गरीब और असहाय बच्चों और लोगों के बीच जाकर मिठाई, मोमबत्तियां, और अन्य उपहार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ खुशियां साझा कीं।