भारत की पड़ोसी प्रथम नीति एवं दक्षिण एशिया में बढ़ती राजनीतिक और स्थिरता विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन बुधवार को हो गया। समापन समारोह को मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग के आचार्य प्रो. टीपी सिंह ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता वर्तमान समय में एक बड़ी चुनौती है। पड़ोसी देशों से रिश्ते भारत के बेहतर हैं। भारत मजबूत स्थिति में खड़ा है। पाकिस्तान को छोड़ सभी पड़ोसी देश के साथ भारत सकारात्मक रुक रखता है।