परतावल ब्लॉक के ग्राम सभा लखिमा खास में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र सर्जन डॉ बीएन वर्मा के नेतृत्व में उनकी चिकित्सकीय टीम द्वारा कुल 350 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। मरीजों को आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाएं दी गई। शिविर में कुल 160 मोतियाबिंद के मरीज मिले।