भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल पर मंगलवार देर रात पुलिस और पशु तस्कर की मुठभेड़ हो गई। एक पशु तस्कर ने पुलिस पर फायर किया। इसके बाद जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इस तरह पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप पर लदे चार गोवंश पशुओं को पुलिस ने बरामद कर लिया।