फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने गो आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की ओर से सदर स्थित गो आश्रय स्थल अहमदपुर हड़हवा का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थल में गोशेड, भूसा–चोकर, अलाव, पोषक आहार, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने गोवंश के लिए उपलब्ध हरे एवं सूखे चारे की गुणवत्ता एवं मात्रा की जांच की। गोशाला में साइलेज के 48 पैकेट मौजूद थे। इसके अलावा 55 कुंतल भूसा, चोकर 20 कुंतल, पोषक आहार 70 बोरा सहित पेयजल व्यवस्था भी मौजूद पाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें