रामपुर बुजुर्ग ग्राम पंचायत भवन में आयोजित आयुष्मान भारत कार्ड शिविर का अनुश्रवण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. के.पी. सिंह ने शिविर का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) लवली वर्मा, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) सूर्यप्रताप सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। शिविर में सैकड़ों पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा आधार सत्यापन व ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की गई। डिप्टी सीएमओ ने शिविर को सफल बताया और टीम की सराहना की।