आम आदमी पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दिव्यांग एवं गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि जिले में अनेक ऐसे दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार हैं, जो पात्र होने के बावजूद अब तक आवास योजना के लाभ से वंचित हैं।