महराजगंज के सोनौली सीमा पर मंगलवार दोपहर कस्टम विभाग की टीम ने नेपाल से भारत आ रहे कद्दू के बीज से भरे एक ट्रक को पकड़ा। मुख्य गेट पर मालवाहक ट्रकों की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, ट्रक की जांच की जा रही है और विभागीय कार्रवाई जारी है।