नगर पंचायत सोनौली के सभासदों ने गुरुवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने बताया कि अध्यक्ष मोहम्मद हबीब खान द्वारा 24 सितंबर 2024 के बाद से अब तक कोई बोर्ड बैठक नहीं बुलाई गई है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से बिना प्रस्ताव व टेंडर के शासकीय धन का दुरुपयोग हो रहा है। बिना बैठक तय किए योजनाएं संचालित की जा रही हैं और कई गैरकानूनी रूप से वेतन भुगतान भी किया जा रहा है। सभासदों ने अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज कर शासन को रिपोर्ट भेजने की मांग की है। इस दौरान राजेश, विजय कन्नौजिया, विनय, राजकुमार नायक, प्रदीप आदि सभासद मौजूद रहें।