नगर पालिका परिषद महराजगंज में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने की तथा मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार रहे। इस अवसर पर सभी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी तथा संविधान की रक्षा और अपने मौलिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ ली। कार्यक्रम में जे.ई. देवेंद्र, प्रधान लिपिक बैकुंठ नाथ यादव सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प दोहराते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।