आम आदमी पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में पीड़ित ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। विनोद कुमार ने बताया कि निचलौल थाना क्षेत्र बैठवलिया गांव में दिव्यांग रूबी के घर मनबढ़ों ने आग लगा दिया, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।