फरेंदा क्षेत्र के भगवतनगर परसिया के कुड़ीयहवां टोले पर आग की भीषण तबाही देखने को मिली। जहां एक पक्का आवासीय मकान में दोपहर 12 बजे के करीब आग लग गई। मकान के अंदर रखा ज्वलनशील सामग्री में आग पकड़ा हालात बेकाबू हो उठा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम के तीन घंटे से अधिक के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।