फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आज से चलेगी खिचड़ी मेला स्पेशल ट्रेन

Sun, 12 Jan 2025 09:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। मकर संक्रांति के मौके पर रेलवे प्रशासन ने गोरखनाथ खिचड़ी मेले में जाने के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन नौतनवा गोरखपुर रेलखंड पर किया है, जो 13 से 22 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला में भीड़ के मद्देनजर यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए नौतनवा से गोरखपुर तथा गोरखपुर से नौतनवा के लिए दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने जाते हैं। भारी संख्या में नेपाल के लोग भी खिचड़ी चढ़ाने जाते हैं।
यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन ने दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, जो 13 जनवरी से 05016 मेला स्पेशल ट्रेन रात 8:50 बजे नौतनवा से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात 12:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं गोरखपुर से 05015 मेला स्पेशल ट्रेन 2:30 बजे नौतनवा के लिए प्रस्थान करेगी जो सुबह 5:15 बजे नौतनवा पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन होने से खिचड़ी मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि खिचड़ी मेला के लिए दो स्पेशल ट्रेनें 13 से 22 जनवरी तक यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें