फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में थाने से चंद कदम पर होटल में घुसे चोर सीसीटीवी में कैद

शनिवार की देर रात करीब 3 बजे शहर के मुख्य सड़क स्टेशन रोड़ पर स्थित रस राज होटल की शटर के ताले तोड़कर चोर अंदर घुस गया। यहां दुकान के अंदर काउंटर में रखे नकद रुपये और लैपटाॅप चोरी कर ले गया। रविवार की सुबह जब दुकान संचालक पहुंचा तो यहां ताला टूटा मिला और कैश काउंटर में रखे रुपये व लैपटॉप चोरी होने की जानकारी हुई। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। सीसीटीवी में दो चोर दुकान के बाहर दिखाई दे रहे है। ताला तोड़ने के बाद इनमें से एक अंदर दाखिल होकर चोरी करता है। जबकि दूसरा बाहर रखकर निगरानी कर रहा है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें