शहर में नलों से आ रहे गंदे पानी की पोल तब खुल गई, जब लोगों ने एक मिनरल वाटर से भरी बोतल और दूसरी बोतल में शहर में सप्लाई की जाने वाले गंदे पानी को भरा हुआ दिखाया। साथ ही दोनों बोतलों के पानी में कितना अंतर होने की शिकायत की। नलों से गंदा पानी सप्लाई होने की शिकायत सामने आ जाने पर प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को 24 घंटे में इसकी रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। पिछले काफी दिनों से शहर के लोग नलाें से गंदा पानी आ रहा है। इसको लेकर शहर के लोग कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और लोग इस गंदे पानी का उपयोग करने को मजबूर रहे। बुधवार को जब जनपद दौरे पर आए जनपद प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी कलक्ट्रेट से विकास कार्यों की समीक्षा करके बाहर निकले।