फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में सिलावन से समोगर तक फैली भीषण आग, भूसा और पेड़ जलकर राख

सिलावन गांव के खेतों में लगी आग तेज हवाओं के कारण जरया गांव होते हुए सड़क किनारे समोगर गांव तक फैल गई। इस भीषण अग्निकांड में खेतों में रखा लाखों रुपये का भूसा जलकर राख हो गया, साथ ही सड़क किनारे दर्जनों पेड़ भी झुलस गए। आग की लपटों और धुएं के कारण ललितपुर-महरौनी मार्ग पर चार घंटे तक यातायात ठप रहा। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद दोपहर करीब पांच बजे दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू हुआ, लेकिन जले हुए पेड़ों के गिरने के खतरे के कारण देर शाम तक भारी वाहनों का आवागमन रोका गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें