जनपद में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे से करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। जिससे पिछले काफी समय से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। साथ ही नदी नालों में पानी बहने लगा। बांधों में पानी की आवक बढ़ गई। जिससे निर्धारित जलस्तर बढ़ गया। इसे देखते हुए दोपहर ढाई बजे राजघाट बांध के 4 गेट खोलकर से 36544 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। माताटीला बांध के 12 गेट खोलकर 44208 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना शुरू किया गया। शहजाद बांध के तीन गेट खोलकर 3057 क्यूसेक पानी की निकासी दोपहर 3 बजे से शुरू की गई। वहीं बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने और राजघाट बांध में पानी की आवक अधिक होने पर शाम 4 बजे बांध से हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाना शुरू किया गया। गेट खोले जाने से पूर्व सिंचाई विभाग ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया और लोगों से नदी क्षेत्र में न जाने की अपील की।