तिरंगा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को कल्याण सिंह सभागार में हुआ। स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों में देश भक्ति का जज्बा भर दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ,सीडीओ शेष नारायण चौहान, एडीएम अंकुर श्रीवास्तव,जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष हरिचंद्र रावत सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।