झांसी परिक्षेत्र के आईजी आकाश कुलहरि मंगलवार को जनपद दौरे पर आए। पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। यहां उन्होंने आरटीसी कों चैक किया। दंगा नियंत्रण उपकरणों को चैक किया। इसके बाद आईजी एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जनसुनवाई की और सम्बंधित थानेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। करीब एक घंटे जनसुनवाई केने का बाद वह कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, बेरक, कंप्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टरों, टाॅप टेन अपराधियों के बारे में जानकारी ली और लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने व अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी मोहमद मुश्ताक, एएसपी कालू सिंह आदि मौजूद रहे।