लखीमपुर खीरी के थाना पलिया क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के निकट पुलिस टीम ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे 20 लाख रुपये कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की है। आरोपी से भारतीय व नेपाली मुद्रा समेत लाखों रुपये के आभूषण भी बरामद हुए हैं। सीओ पलिया यादुवेंद्र यादव ने बताया कि इस प्रकरण में थाना पलिया में आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। महिला पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी मे जेल जा चुकी है।