फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video तिकुनिया हिंसा: पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ सरकारी अधिवक्ता की नियुक्ति मांगी डीएम को दिया ज्ञापन

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा प्रकरण में पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने मुकदमे की पैरवी के लिए अनुभवी और वरिष्ठ जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) की नियुक्ति की मांग की है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पीड़ित कलक्ट्रेट पहुंचे। मृतक रमन के भाई पवन कश्यप ने बताया कि वर्तमान में प्रभाकर ब्रह्म मिश्रा मुकदमे की पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 और 16 जुलाई की गवाही के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य न्यायालय में साबित नहीं कराए गए। इसमें घटना स्थल का नक्शा नजरी भी शामिल था। इससे अभियोजन पक्ष के मामले पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पीड़ित पक्ष ने इसे अत्यंत संवेदनशील मामला बताया। उन्होंने प्रभावी पैरवी के लिए अनुभवी अधिवक्ता की मांग की है। जिलाधिकारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उचित निर्णय लेने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें