लखीमपुर खीरी में मोहम्मदी थाना पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में पशु हत्या के दो वांछित पकड़े। एक आरोपी ननुआ के पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल भेजा गया। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ननुआ उर्फ इकलाख और मोनिस को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।