लखीमपुर खीरी के पलिया के निजी बस स्टैंड पर मंगलवार रात खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दूसरी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों बसें धू धू कर जलने लगीं। देर रात स्टाफ न होने के कारण आग पर काफी देर बाद काबू पाया गया। एक बस राणा ट्रैवल्स तो दूसरी बस मिश्रा ट्रैवल्स की बताई गई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।