फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखीमपुर खीरी में बाघिन ने महिला को मार डाला, खेत में मिला अधखाया शव

लखीमपुर खीरी के थाना तिकुनिया क्षेत्र के गांव महाराजनगर के पास शनिवार देर शाम गन्ने के खेत में काम कर रही भेड़ौरी निवासी ऊषा देवी (35 वर्ष) पर बाघिन ने हमला कर दिया और उन्हें दबोच ले गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन रात में महिला का कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई। इस दौरान ऊषा का अधखाया शव खेत में पड़ा मिला। शव की हालत देख ग्रामीणों का कलेजा कांप गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बाघिन की गतिविधि को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें