फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धौरहरा में गृहकर के विरोध में व्यापारियों और सभासदों ने किया प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी की धौरहरा नगर पंचायत में गृहकर सहित अन्य शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर कस्बे के व्यापारियों, सभी वार्डों के सभासदों सहित अन्य लोगों ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के सामने नागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। लोगों ने नए गृहकर सहित अन्य करों को नगर पंचायत द्वारा मनमाने ढंग से बढ़ाए जाने का विरोध किया। भाजपा नेता रमाशंकर शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुदीप निगम सिप्पू, विधायक धौरहरा प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी, सत्तार खां ने इस कर को समाप्त करने की मांग की। इसके बाद सभी सभासदों के साथ व्यापरियों एवं नगर वासियों ने एसडीएम राजेश कुमार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। एसडीएम राजेश कुमार ने नगर पंचायतवासियों को विश्वास दिलाया कि यह ज्ञापन डीएम स्तर से राज्यपाल को भेजा जाएगा। इस मौके पर सभासद राकेश कुमार, किरन, इकबाल अहमद, हरिशंकर जायसवाल, रामकुमार शर्मा, डॉक्टर मुकेश गुप्ता, सावित्री, नंदकिशोर जायसवाल, आनंद शुक्ला, संतोष चौरसिया, रविंद्र श्रीवास्तव, राजहंस, सूरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें